वैसे तो परमाणु के संबंध में बहुत सारी दार्शनिक विचारधाराएं रही है। 

 और लगातार विद्वानों और दार्शनिकों ने परमाणु की अलग-अलग परिभाषा दी है। 

 भारत के महर्षि कणाद ने परमाणु को अति सूक्ष्म और अविभाज्य कण माना था 

यूनान के दार्शनिक अरस्तु तथा डाल्टन आदि वैज्ञानिकों ने भी परमाणु को अति सूक्ष्म और अविभाज्य कण माना।  

   लेकिन बाद में इलेक्ट्रॉन ,प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की खोज से पता चला कि परमाणु के अंदर भी कण पाए जाते हैं और परमाणु को और आगे विभाजित किया जा सकता है अर्थात परमाणु अविभाज्य नहीं है।

 यहां हम जानेंगे परमाणु व अणु की परिभाषा और उनके बारे में जरूरी जानकारी

परमाणु की परिभाषा : - किसी पदार्थ का वह छोटा से छोटा कण जो  उस पदार्थ की रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेता है । उसे परमाणु कहते हैं। परमाणु  रासायनिक संयोजन की इकाई होता है । 

जॉन डाल्टन नामक वैज्ञानिक ने 1808 में अपने प्रयोग के आधार पर परमाणु सिद्धांत प्रस्तुत किया और बताया कि 

●कोई भी तत्व सूक्ष्म तम कणों से मिलकर बना होता है जिसे परमाणु कहते हैं 

 ●परमाणु अविभाज्य है अर्थात परमाणु को और आगे विभाजित नहीं किया जा सकता 

●डाल्टन ने बताया कि एक ही तत्व के परमाणु आकार द्रव्यमान तथा अन्य सभी गुणों में एक दूसरे के बिल्कुल समान होते हैं जबकि अलग-अलग तत्व के परमाणु अलग-अलग होते हैं 

●डाल्टन यह भी बताया कि दो या दो से अधिक तत्व के परमाणु के संयोग से योगिकों का निर्माण होता है

हालांकि डाल्टन के बाद 1811 में इटली के वैज्ञानिक एमिडियो आवोगाद्रो ने परमाणु और अणु में अंतर स्पष्ट करते हुए बताया कि किसी पदार्थ के अति सूक्ष्मतम कण दो प्रकार के होते हैं 

1. परमाणु  (Atom)    2. अणु (Molecule) 

आवोगाद्रो ने बताया कि परमाणु पदार्थ को बनाने वाली मूल इकाई है 

और दो या दो से अधिक परमाणु के निश्चित अनुपात में संयोग से अणुओं का  निर्माण होता है

     यदि किसी अणु में एक ही प्रकार के परमाणु होते हैं तो उस अणु  को समपरमाण्वीय अणु (Homoatomic) कहा जाता है

 जैसे नाइट्रोजन अणु (N2) ,आक्सीजन अणु (O2) 

और यदि किसी अणु में दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणु  सम्मिलित हो तो उसे फिर 

विषम परमाण्वीय( Hetero atomic) अणु कहते हैं  जैसे जल का अणु ( H2O) 

कार्बन डाइऑक्साइड  (CO2 ) आदि


परमाणु की परिभाषा : - किसी पदार्थ का वह छोटा से छोटा कण जो  उस पदार्थ की रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेता है । उसे परमाणु कहते हैं। परमाणु  रासायनिक संयोजन की इकाई होता 


अणु की परिभाषा :- किसी तत्व अथवा योगिक का वह सूक्ष्म कण जिसका प्रकृति में स्वतंत्र अस्तित्व संभव होता है और जिसमें उस पदार्थ के सभी गुुण विद्यमान हो उसे अणु कहा जाता है

एक अन्य परिभाषा के अनुसार अणु पदार्थ का वह छोटा कण है जो प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में पाया जाता है लेकिन रासायनिक प्रतिक्रिया में भाग नहीं ले सकता है।


नोट :- कक्षा 7 से लेकर कक्षा 10 तक विज्ञान की बेसिक जानकारी के लिए परमाणु संरचना के बारे में जानकारी होना बेहद आवश्यक है । 

      साथ ही यह जानकारी आगे की कक्षाओं में भी बहुत काम आती है।  

आगे की पोस्टों में हम परमाणु से संबंधित सभी प्रकार की बेसिक जानकारियां प्राप्त करेंगे । 

इसलिए बने रहे 

www.vigyanclass.com  वेबसाइट के साथ